IANS News

मिजोरम : ललछनदामा ने पियनमाविया को 3 मतों से हराया

आइजोल, 11 दिसम्बर (आईएएनएस)| मिजोरम में मिजो नेशनल फ्रंट के उम्मीदवार ललछनदामा राल्ते ने कांग्रेस के आर.एल. पियनमाविया को महज तीन मतों से पराजित किया। वर्ष 2013 के विधानसभा चुनाव में पियनमाविया 1371 मतों के अंतर से जीते थे। विधानसभा चुनाव में दो अन्य उम्मीदवारों ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी को 100 से कम मतों के अंतर से पराजित किया है।

मिजो नेशनल फ्रंट के लावमावमा टोचांग ने निर्दलीय उम्मीदवार लालरिनपुई को 72 मतों से पराजित किया। इसी तरह मिजो नेशनल फ्रंट के सी. लालरिनसांगा ने कांग्रेस के चालरोसांगा राल्ते को 77 मतों से पराजित किया।

 

=>
=>
loading...