नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी का सोशल मीडिया पर जमकर मजाक उड़ाया जा रहा है। ऐसा उस खबर के प्रकाशित होने के बाद हो रहा है जिसमें शिल्पा ने कहा है कि जॉर्ज ओरवेल की प्रसिद्ध किताब ‘एनिमल फार्म’ बच्चों की किताब है।
ट्विटर पर शिल्पा शेट्टी के उस बयान पर लोग जमकर मजा ले रहे हैं जिसमें उन्होंने कहा था कुछ किताबें बच्चों को स्कूल में पढ़ाई जान चाहिए। शिल्पा ने कहा कि एनिमल फार्म जैसी किताब बच्चों को जानवरों से प्यार करना और उनका ख्याल रखना सिखा सकती है। बस शिल्पा का इतना कहना भर उन पर भारी पड़ गया।
यह किताब राजनैतिक व्यवस्था पर कटाक्ष पर आधारित है। यह पुस्तक सोवियत संघ के स्टालिनवादी युग पर सामाजिक टिप्पणी है। इसे अंग्रेजी साहित्य के जाने माने नाम जॉर्ज ओरवेल ने लिखी है। इस किताब को दुनिया की चुनिंदा किताबों में शामिल किया जाता है। जानवरों को किरदार बनाते हुए रची गई यह कहानी दरअसल दिखाती है कि किस तरह सत्ता में बने रहने के लिए अक्सर सत्ताधारी अपने ही साथियों को रास्ता से हटाने से नहीं चूकता।
शिल्पा का ये बयान उनके एक इंटरव्यू के दौरान सामने आया था। इसके बाद हैशटैग शिल्पाशेट्टीरिव्यूज ट्विटर पर ट्रेंड करने लगा और लोगों ने शिल्पा को लेकर तरह-तरह के चुटकुले लिखना शुरू कर दिया। एक व्यक्ति ने लिखा, ‘शिल्पा शेट्टी, बच्चों को ‘वोल्फ ऑफ वाल स्ट्रीट’ देखना चाहिए। यह उस भेडिय़े के बारे में है जिसने कड़ी मेहनत की और शेयर ब्रोकर बन गया।’ यही नहीं कई ट्विटर यूजर कई किताबों के शाब्दिक अर्थ इस हैशटैग के साथ पोस्ट कर रहे हैं। एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘फिफ्टी शेड्स ऑफ ग्रे बच्चों के लिए एक बेहतरीन कलरिंग बुक है।’
=>
=>
loading...