Entertainment

अलविदा 2018: ये हैं इस साल की वो फ़िल्में, कम बजट मगर कलेक्शन छप्पर फाड़

साल 2018 में कई सारी ऐसी स्माल बजट फिल्में सामने आई। जिन्होंने, उम्मीद से दोगुना कमा कर दर्शकों के साथ दूसरे स्टार्स को चौंका दिया। बता दूं कि, लीक से हटकर बनी इन फिल्मों का जलवा बॉक्स ऑफिस पर लंबे समय तक चला। आइए जानते है 2018 की ऐसी फिल्मों के बारे में जिन्होनें जबरदस्त कमाई की।

अंधाधुन – इस फिल्म के लीड रोल में आयुष्मान खुराना, राधिका आप्टे और तब्बू हैं। इनकी क्राइम सस्पेंस थ्रिलर फिल्म अंधाधुन का लाइफटाइम कलेक्शन 74 करोड़ है। फिल्म ने वर्ल्डवाइड अब तक 105.95 करोड़ कमाए हैं। फिल्म बजट लगभग 25 करोड़ है। इस फिल्म को श्री राम राघवन ने डायरेक्ट किया है।

बधाई हो – अमित शर्मा के डायरेक्शन में बनी बधाई हो फिल्म 2018 की बहुचर्चित फिल्म में से एक है। फिल्म का बजट 20 करोड़ है और इस फिल्म का सिर्फ भारत में कलेक्शन 130.95 करोड़ है। मूवी को दर्शक इस कदर पसंद करेंगे ये किसी को उम्मीद नहीं थी।

स्त्री – राजकुमार राव, श्रृद्धा कपूर और पंकज त्रिपाठी की हॉरर कॉमेडी फिल्म स्त्री ने उम्मीद से ज्यादा कमाल किया। फिल्म का कलेक्शन 129.90 करोड़ रहा। फिल्म का बजट लगभग 30 करोड़ बताया गया। फिल्म स्त्री साल 2018 में 100 करोड़ कमाने वाली 9 वीं फिल्म बनी है। इस फिल्म को अमर कौशिक ने डायरेक्ट किया।

=>
=>
loading...