RegionalTop News

केदारनाथ प्रलय में पिता की हो गई थी मौत और मां से बिछड़ गई थी चंचल, अब वापस लौटी घर

देहरादून। साल 2013 में उत्तराखंड के केदारनाथ में भीषण आपदा आई थी। इस आपदा में हजारों लोगों की मौत हुई थी जबकि हजारों की ही संख्या में लोग गायब हो गए थे जिनका आज तक पता नहीं चला। इस बीच एक ऐसी हैरान कर देने वाले खबर आई है जिस पर किसी को भी यकीन नहीं हो रहा है। दरअसल, केदारनाथ में आई आपदा के बाद अपने परिवार से बिछड़ गई 17 साल की लड़की वापस अपने परिवार से मिल गई। बेटी को सामने देखकर परिजनों की आखें भर आईं। चंचल के दादा हरीश चंद और दादी शकुंतला देवी ने कहा कि यह किसी चमत्कार से कम नहीं है।

हरीश चंद ने मीडिया से बातचीत में कहा, ‘चंचल मनोरोगी है और वह माता-पिता के साथ केदारनाथ दर्शन करने गई थी। उसी समय तबाही हुई। पिता बाढ़ में बह गए जबकि मां कुछ समय बाद घर लौट आई। उस समय चंचल की उम्र 12 वर्ष थी।’ परिजनों के मुताबिक बाढ़ में परिवार से बिछड़ गई चंचल को किसी व्यक्ति ने जम्मू स्थित एक आश्रम द्वारा संचालित अनाथालय पहुंचा दिया। यहां से चाइल्ड लाइन अलीगढ़ के निदेशक ज्ञानेन्द्र मिश्र ने लड़की को उसके घर पहुंचाने में मदद की।

मिश्र ने बताया कि कुछ महीने से आश्रम वाले देख रहे थे कि चंचल बोलचाल की सीमित क्षमता के बावजूद अलीगढ़ के बारे में कुछ बताने का प्रयास कर रही है । इसके बाद पुलिस की मदद ली गई और फिर चंचल को उसके परिवार के पास पहुंचाया गया। दादा-दादी ने बताया कि चंचल अभी भी अपने पिता राजेश को पुकारती है।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH