RegionalTop News

बुलंदशहर हिंसा: 25 दिन बाद इंस्पेक्टर सुबोध कुमार सिंह के हत्यारे की हुई गिरफ्तारी, कबूला जुर्म

IMAGE COPYRIGHT: GOOGLE

25 दिन पहले बुलंदशहर हिंसा में इंस्पेक्टर सुबोध कुमार सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी। पुलिस ने सुबोध कुमार सिंह के हत्यारे प्रशांत नट को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस पूछताछ में प्रशांत नट ने हत्या की बात कबूल कर लिया है। प्रशांत से पूछताछ जारी है। वहीं, रिवॉल्वर चुराने वाले की भी पहचान हो गई है और उसकी तलाश जारी है।

सूत्रों के मुताबिक़ – जॉनी नाम के शख़्स ने इंस्पेक्टर सुबोध कुमार सिंह की रिवॉल्वर चुराई थी। वहीँ प्रशांत नट ने उन्हें गोली मारी थी। पुलिस के हाथ लगे दो वीडियो में ये दोनों शख्स साथ दिख रहा है। पुलिस ने जॉनी और प्रशांत नट दोनों को सुबोध की मौत में मुख्य आरोपी बनाया है।

सुबोध कुमार सिंह का हत्यारा प्रशांत नट. IMAGE COPYRIGHT: GOOGLE

बता दें, योगेश राज हिंसा भड़काने का मुख्य आरोपी है। 3 दिसंबर को गौकशी के बाद हुई हिंसा में इंस्पेक्टर सुबोध कुमार सिंह की हत्या की गई थी। वहीं, बुलंदशहर में गोकशी के मुद्दे पर भड़की हिंसा में शहीद इंस्पेक्टर सुबोध कुमार सिंह के घरवालों का आरोप है कि इस घटना के सबूत मिटाए जा रहे हैं।

=>
=>
loading...