NationalTop News

कांग्रेस ने मनाया 134वां स्थापना दिवस, राहुल गांधी ने किया ध्वजारोहण और काटा केक

IMAGE COPYRIGHT: GOOGLE

शुक्रवार को कांग्रेस के 134वें स्थापना दिवस के मौके पर पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी ने ध्वजारोहण किया और साथ ही केक काटकर जश्न मनाया। बता दें, राहुल वरिष्ठ नेताओं के साथ पार्टी मुख्यालय पहुंचे। इस अवसर पर राहुल ने पार्टी मुख्यालय में झंडा फहराया। ध्वजारोहण कार्यक्रम के बाद गांधी ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के साथ मिलकर केक काटा।

गौरतलब हैं कि कांग्रेस की स्थापना ब्रिटिश राज में 1885 में हुई थी। इनके संस्थापकों में दादा भाई नौरोजी, एओ ह्यूम और दिनशा वाचा जैसे बड़े दिग्गज ने की। 1947 में जब देश को आजादी मिली तो उसके बाद कांग्रेस देश की पहली बड़ी राजनीतिक पार्टी बनी।

इस मौके पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह भी पार्टी दफ्तर पहुंचे। कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं की सराहना करते हुए आभार जताया

राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा, ‘कांग्रेस के स्थापना दिवस के मौके पर हम उन करोड़ों कार्यकर्ताओं, पुरुषों एवं महिलाओं की निःस्वार्थ सेवा और योगदान का जश्न मनाते हैं, एवं उन्हें स्वीकार करते हैं। जिन्होंने वर्षों तक पार्टी के निर्माण एवं इसके बने रहने में मदद की। हम नेपथ्य के इन नायकों के प्रति आभार और सम्मान प्रकट करते हैं। मैं इन सभी को सलाम करता हूं।’

बता दें, कांग्रेस के स्थापना दिवस कार्यक्रम के मौके पर पार्टी के कोषाध्यक्ष अहमद पटेल, वरिष्ठ नेता मोतीलाल वोरा, संगठन महासचिव अशोक गहलोत तथा कई अन्य नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद थे।

=>
=>
loading...