InternationalOdd & Weird

12 करोड़ से ज्यादा में बिकी यह मछली, जानें खासियत

नई दिल्ली। दुनिया को बुलेट ट्रेन देने वाले देश जापान से एक और रोचक खबर सामने आई है। यहां एक मछली जिसकी लंबाई 101 सेमी बताई जा रही है 1.8 मिलियन डॉलर (करीब 12.59 करोड़ रुपए) में बिकी है। बताया जा रहा है कि यह मछली कोहाकु प्रजाति की है। जापानी भाषा में कोहाकु का मतलब लाल और सफेद होता है।

ब्रिटिश विशेषज्ञ टिम वाडिंगटन ने बताया कि कोहाकु प्रजाति की यह मछली आमतौर पर एक ही रंग की होती है। कोहाकु मछली के टॉप पर लाल धब्बा होता है। इन दोनों रंगों का होने की वजह से इसे कोहाकु कहा जाता है। माना जा रहा है कि कोहाकु, जापान की पहली सजावटी मछली है।

हिरोशिमा के साकी फिश फार्म में लाइव बोली लगाईं गई। शुरुआत में इस मछली की कीमत 35 हजार रुपये रखी गई थी अंत में यह 12.59 करोड़ रुपए में बिकी। इससे पहले सबसे महंगी मछली का रिकॉर्ड एक मरी हुई ब्लूफिन टूना के नाम था। यह मछली 9.79 करोड़ रुपए में बिकी थी और इसका 222 किलो था।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH