Entertainment

जानिए किस रेस्टोरेंट ने दीपिका के नाम पर रखा डिश का नाम, ऐसा था रणवीर सिंह का रिएक्शन

मुंबई। रणवीर सिंह और दीपिका का खुमार उनके फैंस में अक्सर देखा जाता है। बॉलीवुड के इस रोमांटिक कपल को इस हद तक पसंद किया जाने लगा है कि कुछ लोग रणवीर-दीपिका के नाम का टैटू अपने हाथ में बनाते दिखाई दे रहे हैं

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की शादी 2018 की सबसे शानदार शादियों में से एक रही। जिसके बाद दर्शकों में वह सबसे ज्यादा पॉपुलर कपल बन गए हैं। हाल ही में कुछ ऐसा देखने को मिला जिसे देखकर आप भी चौक जाएंगे। यूएस के एक इंडियन रेस्टोरेंट ने अपनी एक डिश का नाम दीपिका पादुकोण के नाम पर रखा गया है।

जब इस बात का पता रणबीर सिंह को चला तो उनको बड़ी हैरानी हुई, वहीं रणवीर काफी खुश भी थे कि उनके और उनकी पत्नी के इतने चाहने वाले हैं। यूएस के इस रेस्टोरेंट में मेन्यू लिस्ट में स्पेशल डोसे का नाम दीपिका पादुकोण रखा गया है।

रेस्टोरेंट के इस मेन्यू को देख रणवीर दीपिका ने इसे अपने इंस्टाग्राम मे स्क्रीन शॉट कर, फैन्स के साथ शेयर किया। रणवीर ने इस शॉट को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- ‘मैं इसे खाना चाहूंगा।’

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH