City NewsRegional

मुंबई: यौन सुख लेने के लिए महिला ने लिया 12 साल के बच्चे का सहारा, फिर जो हुआ..

मुंबई। महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में 45 वर्षीया महिला को 12 साल के बच्चे से यौन उत्पीड़न के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। बच्चे की मां किसी काम से बाहर गई थी। वह पड़ोसी महिला के घर में बैठकर अपनी मां के आने का इंतजार कर रहा था। इसी बीच महिला ने मौका पाकर बच्चे के साथ अपनी हवस मिटाई।

मिली जानकारी के मुताबिक, बच्चे के माता-पिता अलग रहते हैं। उसकी मां बांद्रा में रहती है और वह अपने पिता के साथ दूसरी जगह रहता है। रविवार को बच्चा अपनी मां से मिलने बांद्रा पहुंचा लेकिन उसकी मां वहां नहीं थी। लिहाजा पड़ोसी महिला ने उसे अपने घर में बैठकर इंतजार करने के लिए कहा। पुलिस को दिए बयान में बच्चे ने बताया है कि इसी दौरान महिला ने उसका उत्पीड़न किया।

बच्चे के पिता ने कहा कि जब वह उसे लेने पहुंचे तो वह बहुत दुखी दिख रहा था। जब उन्होंने इसके बारे में पूछा तो उसने पूरी बात बताई। पिता के मुताबिक, बेटे ने उनसे कहा कि महिला ने उसके सतह गलत काम किया है। बेटे ने यह भी बताया कि आरोपी महिला ने उससे किसी को भी यह बात बताने से मना किया था।

बेटे से जानकारी मिलने के बाद पिता ने बांद्रा थाने में शिकायत दर्ज कराई। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि लड़के के बयान के आधार पर आरोपी महिला के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH