Entertainment

साल 2016 से गायब है ‘मुन्नाभाई एमबीबीएस’ का ये एक्टर, तीन साल पहले ये थी आखिरी FB पोस्ट

मुंबई। आपने बॉलीवुड की सुपरहिट फिल्म ‘मुन्नाभाई एमबीबीएस’ जरूर देखी होगी। इस फिल्म में एक्टर विशाल ठक्कर ने अपने सात मिनट के निभाए रोल से सबका दिल जीत लिया था। हालांकि इसके बाद विशाल को फिल्म इंडस्ट्री में ज्यादा कामयाबी नहीं मिली और वो गुमनामी के अंधेरे में खोते चले गए। अब खबर है कि विशाल पिछले तीन साल से गायब हैं। उन्होंने अपनी फेसबुक प्रोफाइल पर आखिरी पोस्ट 1 जनवरी 2016 को किया था। इसके बाद उनकी प्रोफाइल पर कोई अपडेट नहीं हुआ है।

 

रिपोर्ट्स के मुताबिक विशाल की आखिरी बातचीत 2015 में अपनी मां से हुई थी। विशाल ने उस रात मां से हॉलीवुड फिल्म ‘स्टार्स वार्स’ साथ देखने को कहा था। लेकिन मां ने किसी वजह से जाने से मना कर दिया था। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, ‘मां से बातचीत के बाद विशाल रात 10.30 बजे घर से निकल गया था। जाने से पहले विशाल ने मां से 500 रूपए लिए थे। जिसके बाद रात 1 बजे विशाल ने अपने पिता महेंद्र को मैसेज किया कि वो किसी पार्टी में जा रहा है और दूसरे दिन लौटेगा। लेकिन वो वापस नहीं आया। इस घटना को 3 साल हो गए हैं।’

रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘विशाल के गुमशुदा केस में पुलिस का कहना है कि उसे गर्लफ्रेंड के साथ गॉडबंडर रोड पर 1 जनवरी को सुबह 11.45 पर देखा था। वहां से उसने फिर अंधेरी के लिए रिक्शा लिया था। इसकी आखिरी फेसबुक पोस्ट साल 2016 में एक जनवरी को 12.10 पर आई थी जिसमें लिखा था हैप्पी न्यू ईयर और इसके बाद विशाल का फोन बंद हो गया। इसके साथ ही विशाल के गायब होने के बाद से उससे जुड़ा कोई फोन कॉल भी नहीं आया है और न ही उसके बैंक अकाउंट से कोई ट्रांसेक्शन हुआ है।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH