IANS News

झारखंड : हाथी से कुचलकर वृद्ध की मौत

रांची, 14 जनवरी (आईएएनएस)| झारखंड के गुमला जिले में सोमवार को एक हाथी से कुचल कर 62 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई। वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार, अपने झुंड से बिछड़ा एक हाथी रविवार रात नागोतोली गांव में आ गया। सोमवार सुबह शौच के लिए जा रहे लक्ष्मण महतो (62) को हाथी ने कुचल कर मार दिया।

गुमला सदर अस्पताल में उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। वन विभाग के अधिकारियों ने हाथी को भगा दिया।

मृतक के अंतिम संस्कार के लिए उनके परिजनों को 10,000 रुपये का शुरुआती मुआवजा दिया गया है।

पिछले दो महीनों में राज्य के गांवों में हाथियों के कारण तबाही मची हुई है। इस दौरान 10 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है।

झारखंड में वर्ष 2000 के बाद से हाथियों के कारण 700 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है।

 

=>
=>
loading...