IANS News

केआईवाईजी (निशानेबाजी) : पंजाब ने जीते सबसे अधिक 10 पदक

पुणे, 17 जनवरी (आईएएनएस)| खेलो इंडिया यूथ गेम्स (केआईवाईजी)-2019 में यहां निशानेबाजी में पंजाब का दबदबा देखने को मिला। पंजाब के निशानेबाजों ने तीन स्वण, तीन रजत और चार कांस्य समेत कुल 10 पदक जीते। टूर्नामेंट में निशानेबाजी में कुल 19 स्वर्ण पदक दांव पर थे और 11 राज्यों ने कम से एक कम स्वर्ण अपने नाम किया जो यह दर्शाने के लिए काफी है कि भारत में इस खेल का लगातार विस्तार हो रहा है।

मध्यप्रदेश के निशानेबाजों ने भी शानदार प्रदर्शन किया। राज्य ने तीन स्वर्ण, एक रजत और चार कांस्य समेत कुल आठ पदक अपने नाम किए। हरियाणा दो स्वर्ण, चार रजत ओर एक कांस्य पदक के साथ तीसरे पायदान पर रहा।

राजस्थान ने हिरयाणा को तीसरे पायदान के लिए कड़ी टक्कर दी लेकिन उसे दो स्वर्ण, तीन रजत और एक कांस्य के साथ चौथे स्थान से ही संतोष करना पड़ा।

इस टूर्नामेंट में मेहुली घोष जैस बड़े खिलाड़ी ने भी भाग लिया।

 

=>
=>
loading...