NationalTop News

राहुल गांधी के साथ नज़र आने वाले इस लड़के को पुलिस ने किया गिरफ्तार, ये है मामला

भोपाल। दिल्ली पुलिस ने कांग्रेस के सोशल मीडिया एक्टिविस्ट अभिषेक मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया है। अभिषेक अक्सर अपनी सोशल मीडिया पोस्ट्स के जरिए केंद्र की मोदी सरकार पर निशाना साधते रहते हैं। अभिषेक मिश्रा को मंगलवार की रात को दिल्ली पुलिस ने कोहेफिजा थाना क्षेत्र में राजीव नगर स्थित आवास से पकड़ा। अभिषेक पर कथित तौर पर धार्मिक भावनाओं को भड़काने और कई नेताओं पर अर्नगल टिप्पणी करने के आरोप हैं।

अभिषेक की गिरफ्तारी के बाद सोशल मीडिया पर कई तस्वीरें साझा की जा रही हैं। इन तस्वीरों में अभिषेक कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, सांसद दिग्विजय सिंह, कांग्रेस प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी के साथ नजर आ रहा है। इतना ही नहीं सोशल मीडिया पर अभिषेक लगातार वरिष्ठ नेताओं पर अनर्गल टिप्पणी करता नजर आ रहा है।

सूत्रों का दावा है ताजा मामला एक केंद्रीय मंत्री पर टिप्पणी करने का है, जिसमें उसने मंत्री पर व्यक्तिगत टिप्पणी की हैं। इसी आधार पर दिल्ली पुलिस उसे पकड़कर ले गई है। अभिषेक सोशल मीडिया और यू ट्यूब पर भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के खिलाफ तरह-तरह की टिप्पणी करता रहा है। उसका एक ट्वीट काफी चर्चाओं में रहा जिसमें उसने हाथ पर प्रधानमंत्री के खिलाफ लिखा है। हाथ पर लिखा संदेश ट्वीट भी किया। इसमें उसने लिखा है, “मेरा पीएम चोर है।”

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH