Entertainment

गुमनामी की ज़िन्दगी जी रही है सलमान की ये हिरोइन, योगा टीचर से की है शादी

मुंबई। आपने सलमान खान की फिल्म तेरे नाम तो देखी ही होगी। इस फिल्म में सलमान खान के साथ भूमिका चावला ने काम किया था। तेरे नाम के बाद लगा कि भूमिका चावला की किस्मत चमक जाएगी। हालांकि इसके बाद बॉलीवुड में उन्हें इक्का-दुक्का फ़िल्में भी मिलीं लेकिन इसके बाद वो गायब हो गईं। बाद में उन्होंने योगा टीचर भरत ठाकुर से शादी कर ली।

भूमिका ने फिल्मी करियर तेलेगु फिल्म इंडस्ट्री से किया। उन्होंने साल 2000 में फिल्म ‘युवाकुडू’ में काम किया। इसके बाद साल 2001 में उन्होंने फिल्म ‘कुशी’ में एक्टर पवन कल्यान के अपोजिट काम किया। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कामयाब रही। इस फिल्म के लिए उन्हें फिल्म फेयर बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड भी मिला। साल 2003 में भूमिका ने फिल्म ‘तेरे नाम’ से बॉलीवुड में एंट्री की। इस फिल्म में उन्होंने सलमान खान के अपोजिट काम किया था। फिल्म सुपरहिट साबित हुई थी। इसके बाद भी भूमिका ने कई बॉलीवुड फिल्मों में काम किया लेकिन उन्हें वो सफलता नहीं मिल पाई।

21 अक्टूबर 2007 को भूमिका ने योगा टीचर भरत ठाकुर से शादी कर ली। दोनों ने नासिक के गुरुद्वारे में शादी की। भूमिका भरत के पास क्लास लेने जाती थीं। शादी के 7 साल बाद 2014 में भूमिका ने एक बेटे को जन्म दिया। बेटे के जन्म के बाद भूमिका ने 2016 में एक बार फिर वापसी की और फिल्म ‘द अनटोल्ड स्टोरी: एमएस धोनी’ से कमबैक किया। फिल्म में वो सुशांत सिंह धोनी की बहन बनी थीं।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH