InternationalOdd & Weird

लड़के ने एक साल तक किया कॉकरोच को डेट, मरने पर उठाया ये कदम

नई दिल्ली। जापान से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने सबको हैरान कर दिया है। दरअसल, यहां एक लड़के को घर के कॉकरोच से प्यार हो गया। कॉकरोच को डेट करने वाले शख्स का नाम शिनोहारा है, जो जापान का रहने वाला है। शिनोहारा पिछले एक साल से एक कॉकरोच को डेट कर रहा था, लेकिन यह लव स्टोरी उस वक्त खत्म हो गई जब एक साल बाद कॉकरोच की मौत हो गई। ऐसे में अपने प्यार को अमर करने के लिए शिनोहारा ने एक अजीबो-गरीब कदम उठाया और कॉकरोच को अपना खाना बनाकर खा गया। उसका कहना था कि इस तरह से वे हमेशा उसके अंदर रहेगी। इन दोनों की लवस्टोरी सोशल मीडिया पर खूब चर्चा बटोर रही है।

25 वर्षीय शिनोहारा ने बताया कि उसने लीसा नाम की कॉकरोच को करीब एक साल तक डेट किया। उसने इस कॉकरोच को अफ्रीका से पकड़ा था। उसने बताया कि उसे नेचुरल जीव जंतुओं से काफी लगाव है और इसी लगाव ने उसे कॉकरोच के प्रेम में डाल दिया। इतना ही नहीं शिनोहारा का दावा है कि कॉकरोच उसका पहला प्यार है। उसने खुले तौर पर ये भी स्वीकार किया कि वह कल्पना करता है कि लीसा के साथ अगर सेक्स कर पाता तो कैसा अनुभव होता।

जापानी मीडिया के हवाले से ये खबर सामने आई है। मीडिया के साथ हालिया इंटरव्यू में शिनोहारा ने लीसा के साथ अपने लव रिलेशनशिप की बात का खुलासा किया। उसने कहा कि जबसे यूनाइटेड नेशन फूड एंड एग्रीकल्चर ऑर्गनाइेजेशन ने फूड सिक्योरिटी के लिए जीव जंतुओं को खाने पर से बैन हटा दिया है। उसके लिए ये करना बेहद आसान हो गया।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH