Entertainment

इस तस्वीर की वजह से सोशल मीडिया पर हुईं ट्रोल हो रहीं प्रियंका, यूजर्स ने किए भद्दे कमेंट्स

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में अमेरिकी गायक निक जोनस से शादी कर ली। शादी के बाद प्रियंका, निक जोनस के साथ क्वालिटी टाइम बिता रही हैं। फिलहाल इस समय प्रियंका कैलिफोर्निया में हैं। हाल ही में प्रियंका ने सोशल मीडिया पर अपनी और पति निक जोनस की एक पिक्चर पोस्ट की है जिसकी वजह से उन्हें काफी ट्रोल होना पड़ रहा है।

इस पिक्चर में प्रियंका पति निक के साथ रोमांटिक अंदाज़ में दिख रही हैं। इस पिक्चर को पोस्ट करते हुए प्रियंका ने लिखा, ‘होम’। हालांकि ये फोटो सोशल मीडिया यूजर्स को पसंद नहीं आई और वो प्रियंका को ट्रोल करने लगे। पिक्चर पर लोग खूब निगेटिव कमेंट्स कर रहे हैं। लोगों के बेहूदा कमेंट्स ऐसे हैं कि वो हम आपको बता भी नहीं सकते है। एक य़ूजर ने तो ये कह दिया है कि क्या बेडरूम में भी फोटोग्राफर मौजूद है।

वहीं एक यूजर लिखता है कि फोटोग्राफर भी घर में है क्या। इस पिक्चर पर कई लोग ये कमेंट कर रहे हैं आखिर कौन प्रियंका की ये पिक्चर क्लिक कर रहा है। हालांकि प्रियंका ने ऐसे बेहूदे कमेंट्स को रिप्लाई नहीं किया है। हालांकि कई और लोग भी हैं जिन्होंने इस पिक्चर को सराहा है। एक यूजर ने लिखा है कि आखिर इतने वक्त बाद पीसी को उनका अच्छा लाइफ पार्टनर मिला है।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH