Entertainment

लुक्स में हूबहू अनुष्का की तरह दिखती है ये लड़की, देखकर विराट भी जाएंगे हैरान

मुंबई। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक तस्वीर काफी वायरल हो रही है जिसके एक लड़की हूबहू अनुष्का की तरह नज़र आ रही है। कई सोशल मीडिया यूजर्स से तो उसे अनुष्का ही मान बैठे हैं। दरअसल अनुष्का की तरह नजर आने वाली ये सेलेब्रिटी कोई और नहीं, बल्कि अमेरिकन सिंगर जूलिया माइकल्स हैं।

View this post on Instagram

????????

A post shared by Julia Michaels (@juliamichaels) on

इंटरनेट पर एक यूजर ने दोनों की फोटो का कोलाज बनाकर साझा किया है। जिसमें जूलिया और अनुष्का के लुक्स में समानताएं दिख रही है। जैसे ही ये फोटो सामने आई, कुछ सेकेंड के अंदर वायरल हो गई। अमेरिकन सिंगर भारत में ट्विटर पर ट्रेंड करने लगीं। यूजर ने कैप्शन में लिखा- ”नुष्की क्या ये सच में आप हैं? मैं ये देखकर कंफ्यूज हो गई। दोनों ही खूबसूरत हैं। हाय, जूलिया आपको देखकर खुशी हुई।”

अनुष्का शर्मा जैसी दिखने वाली जूलिया के इंस्टा अकाउंट को सर्च किया जा रहा है। उनकी सोशल मीडिया अकाउंट पर और भी तस्वीरें हैं, जिनमें वे हूबहू अनुष्का जैसी लग नजर आती हैं। जूलिया सिंगर के अलावा सॉन्ग राइटर भी हैं। 2017 में जूलिया ने म्यूजिक वर्ल्ड में डेब्यू किया था। उनका पहला सोलो सिंगल इशूज 2017 में रिलीज हुआ था।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH