Top Newsमुख्य समाचार

गाँधी के पुतले पर गोलियां चलाने वाली पूजा पांडेय गिरफ्तार, 13 पर केस दर्ज

महात्मा गांधी के पुतले को गोली मारने वाली हिंदू महासभा की राष्ट्रीय सचिव पूजा शकुन पांडेय को अलीगढ़ पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दिल्ली से नोएडा में एंट्री करते वक्त पूजा पांडेय को उनके पति अशोक पांडेय के साथ गिरफ्तार किया है। इस मामले में अलीगढ़ पुलिस ने कुल 13 लोगों के खिलाफ मामला भी दर्ज किया है। अभी तक इस मामले में 7 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है।पुलिस बुधवार को पूजा और उनके पति को कोर्ट में पेश करेगी। आपको बता दें कि महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर पूजा शकुन पांडेय ने एयर पिस्टल से उनके पुतले पर गोलियां बरसाई थी। इसका वीडियो सामने आने के तुरंत बाद पुलिस ने कार्यवाही कर केस दर्ज किया। केस दर्ज की खबर मिलते ही पूजा पांडेय अंडरग्राउंड हो गई थीं, लेकिन पुलिस उसकी तलाश में जोरशोर से जुटी रही और आखिरकर बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पिछले कई दिनों से पूजा पांडेय समेत मामले के सभी 13 आरोपियों की तलाश के लिए छापेमारी कर रही थी।अगस्त 2018 मे पूजा शकुन पांडेय ने कहा था, ‘हम नाथू राम गोडसे को पूजते हैं, जिस पर हमें गर्व है। वो महात्मा गांधी के हत्यारे नहीं थे। उन्हें भारतीय संविधान लागू होने से पहले सजा दे दी गई थी।’ पूजा का कहना था, ‘अगर नाथू राम गोडसे से पहले मैं पैदा हुई होती, तो मैं ही गांधी को मार देती।’ खुद को सामाजिक कार्यकर्ता और गणित की प्रोफेसर बताने वाली पूजा शकुन ने यह भी कहा था, ‘अगर आज भी कोई महात्मा गांधी पैदा होगा और देश बांटने की बात करेगा तो नाथू राम गोडसे भी इसी पुण्य भूमि पर पैदा होगा।

 

=>
=>
loading...
Prarthana Srivastava