Odd & WeirdOther NewsUncategorized

शारीरिक संबंध न बनाना पड़ सकता है आपको भारी, हो सकतें हैं ये नुकसान, आप भी जानें

स्पर्श करने के अपनी एक अलग भाषा होती है और इस भाषा को हर कोई बखूबी समझता है। इसकी एक खासियत यह भी है कि हर रिश्ते के साथ यह अपना स्वरूप बदल लेता है जहां बच्चों को प्यार करने के लिए स्पर्श किया जाता है, तो वहीं बड़ों के लिए सम्मान जाहिर करने के लिए उनके पैरों को छुआ जाता है या गले लगाया जाता है, जबकि लाइफ पार्टनर के स्पर्श करने का तरीका बेहद ही अलग होता है। स्पर्श अच्छे और बुरे दोनों ही तरह का होता है, जब भी कोई किसी से प्यार करता है तो उसे अपने फिलिंग्स को बताने का सबसे आसान और बेहतरीन तरीका होता है, एक प्यार भरा स्पर्श।लेकिन जब बात पति पत्नी के रिश्ते की हो तो इसके मायने बदल जाते हैं। एक समय ऐसा भी आता है जब लोगों में एक दूसरे के प्रति एक खास एहसास जागता है, शारीरिक संबंध बनाने की इक्षा जगती है इस बात को कुबूल करने में कोई शर्म की बात नहीं है क्योंकि, हमारे शरीर को किसी न किसी रूप में शारीरिक संबंधों की जरूरत होती है जिसकी अभाव में हमारे शरीर में कुछ ऐसे बदलाव होते हैं ,जो हमारे सेहत के साथ ही रिश्तो के लिए भी यह नुकसानदायक साबित हो सकता है।आज हम आपको बताएंगे शारीरिक संबंध ना बनाने से आपको क्या नुक्सान हो सकता है। दरअसल शरीर में त्वचा के निखार के लिए जरूरी डोपामाइन रसायन पाया जाता है इसमें अगर लंबे वक्त तक पति पत्नी के रिश्ते में सांसारिक संबंधों का अभाव हो तो इससे डोपामाइन का स्तर कम होने लगता है और त्वचा दे जान और मुरझाई हुई सी दिखने लगती है। शारीरिक संबंधों के अभाव में आपका शरीर थका हुआ और उदास रहता है, ऐसा लंबे वक्त तक अगर लगातार होता रहे तो आप खुद की ही पर्सनालिटी पर शक करने लगते हैं।शारीरिक संबंधों के अभाव के कारण शरीर में तनाव बना रहता है , जिस वजह से कभी भी छोटी-छोटी बातों पर हम गुस्सा करने लगते हैं, साथ ही लोगों में चिड़चिड़ापन, नींद ना आने और भूख ना लगने जैसी दिक्कतों का भी सामना करना पड़ता है। शारीरिक संबंध बनाने से आपके शरीर में इम्यूनो ग्लोबिन का स्तर बढ़ता है जो बेहतर तरीके से रोगों से लड़ने में मदद करता है।सायकोलॉजी के मुताबिक जब भी हम किसी बात की कमी महसूस करते हैं, तो अक्सर हम उसी बात के बारे में सोचते रहते हैं यह सिलसिला तब तक जारी रहता है ,जब तक कि वह ख्वाहिश पूरी ना हो जाए ऐसा ही शारीरिक संबंधों की फीलिंग के साथ होता है जब आप किसी को पसंद करते हैं तो उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने के बारे में सोचने लगते हैं।

=>
=>
loading...
Prarthana Srivastava