City NewsRegional

यौन सुख लेने के लिए पत्नी ने पति को दिया लोशन, प्राइवेट पार्ट पर लगाते ही उड़ गए..

अहमदनगर। महाराष्ट्र के अहमदनगर से पति, पत्नी और ‘वो’, का मामला सामने आया है। यहां एक महिला का पति देश की रक्षा करने के लिए बॉर्डर पर तैनात था, इस बीच महिला का दिल एक लड़के पर आ गया। मेल-मुलाकतों का दौर चला और दोनों के बीच संबंध बन गए। पति उनके संबंधों के बीच रोड़ा न बने इसलिए महिला ने अपने बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर उसे रास्ते से हटाने का खौफनाक प्लान बना डाला।

महिला का पति जब छुट्टी मनाकर घर पहुंचा तो उसने यौन सुख के लिए प्राइवेट पार्ट में लगाने के लिए जहरीला लोशन दे दिया। पति ने जब इसका कारण पूछा तो महिला ने कहा कि इससे यौन शक्ति कई गुना बढ़ जाएगी।

पत्नी के कहने पर जवान ने जब उस लोशन को लगाना शुरू क‍िया उसे भयंकर दर्द होने लगा। इसके बाद जब उसने लोकल डॉक्टर से संपर्क क‍िया तब जाकर इस मामले की पोल खुली। डॉक्टर ने उसे बताया कि जो लोशन वो अपने प्राइवेट पार्ट पर लगा रहा है उससे उसकी मौत भी हो सकती है।

घटना के बाद युवक ने पुलिस में इस बात की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने बताया कि इस मामले में दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है जिसमें शिकायतकर्ता की पत्नी शामिल हैं। दोनों आरोपियों को अभी तक गिरफ्तार नहीं किया जा सका है। मामले में जांच चल रही है।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH