EntertainmentNationalSports

Odisha की 4 साल की बच्ची ने कर दिखाया कमाल, जड़े Dhoni जैसे छक्के, Video Viral

सोशल मीडिया पर ओडिशा की 4 साल की एक बच्ची का वीडियो काफी तेज़ी से वायरल हो रहा है। जिसको देखकर हर कोई हैरान है। ओडिशा की रहने वाली महज़ चार साल की बच्ची ऐसा क्रिकेट खेल रही है जिसे अगर भारतीय क्रिकेटर्स भी देख लें तो सोच में पड़ जाए कि इतनी छोटी बच्ची इतनी अच्छी बल्लेबाजी कैसे कर सकती है।

जिस बच्ची की हम बात कर रहे हैं उसका नाम सुद्धरुती रौत है। उसकी बल्लेबाज़ी और क्रिकेट के प्रति दीवानगी देख लोग उसे महेंद्र सिंह धोनी के निकनेम ‘माही’ कहकर बुलाते हैं। ओडिशा की रहने वाली सुद्धरुती रौत (Sudhruti Rout) का बल्लेबाजी करते हुए वीडियो काफी वायरल हो रहा है।

सुद्धरुती रौत के माता-पिता उसे माही इसलिए बुलाते हैं क्योंकि वो एमएस धोनी की डायहार्ट फैन है। एमएस धोनी की बायोपिक देखने के बाद सुद्धरुती को क्रिकेट का चसका लग गया। जब से फिल्म रिलीज हुई है वो 100 से ज्यादा बार देख चुकी है। फिल्म में धोनी के शॉट्स देखकर वो छक्के मारना सीख गई। यही नहीं वो धोनी की तरह हेयरस्टाइल भी रखती है। जैसे धोनी ने शुरुआत में रखी थी।

सुद्धरुती ने ढाई साल की उम्र में क्रिकेट खेलना शुरू कर दिया था। उसने अपने पिता से बल्लेबाजी कैमरे पर रिकॉर्ड करने को कहा ताकी वो यह देख पाए कि टीवी पर शॉट्स खेलते हुए कैसी लगती है। सोशल मीडिया पर सुद्धरुती की बल्लेबाजी का वीडियो काफी वायरल हो रही है। फीमेल क्रिकेट नाम के ट्विटर पेज ने इस वीडियो को शेयर किया है।

=>
=>
loading...
Prarthana Srivastava