NationalTop Newsमुख्य समाचार

पीएम नरेंद्र मोदी ने NAMO ऐप से किया देश को संबोधित

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नमो एप से लाइव हुए हैं। जिसमे उन्होंने देश के नाम संदेश दिया है। उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि हमे देश के लिए कुछ कर गुजरने की चाह रखनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि हमे मिलकर देश कि तरक्की के लिए काम करना होगा। देश ने हमपर भरोसा किया है, विश्वास किया है और आज पूरा देश आत्मविश्वास से भरा हुआ है इसलिए हमे पूरी दृढ़ता से काम करना होगा। ये समय सरकार के लिए परीक्षा का समय है।

https://twitter.com/ANI/status/1101015494751080448

पीएम मोदी ने कहा साथियों भारत आज ऐसे पड़ाव पर खबड़ा है। एक मजबूत भारत हमे सामने दिख रहा है। मुझे अपनी सेना पर गर्व है। हमे विकास के नए कीर्तिमान बनाने हैं। पीएम मोदी ने आगे कहा आज हमारे देश का आत्मविश्वास पहले से ज्यादा बढ़ गया है।

पूरा देश आज जवानों के साथ खड़ा है। देश में सबको विश्वास है की नामुमकिन आज मुमकिन है। उन्होंने बीजेपी के सभी पदाधिकारियों को उनकी मेहनत के लिए बधाई दी। इस दौरान पीएम ने देश के सभी राज्यों में बने बूथ से लाइव बातचीत की। इसमें उन्होंने बीजेपी के पुरुष और महिला कार्यर्ताओं से सीधे संवाद किया।

=>
=>
loading...
Prarthana Srivastava