EntertainmentSports

वेस्ट इंडियन क्रिकेटर से बन गए थे इस एक्ट्रेस के संबंध, बन गई एक बच्ची की मां

मुंबई। क्रिकेट और बॉलीवुड का रिश्ता पुराना है। बॉलीवुड में ऐसी कई एक्ट्रेसेस हुई हैं जिन्होंने क्रिकेटर से दिल लगाया और बाद में उनसे शादी भी कर ली। चाहे वो विराट कोहली हों, हरभजन सिंह हों या फिर जहीर खान। आज हम आपको बॉलीवुड एक्ट्रेस नीना गुप्ता के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्होंने क्रिकेटर विव रिचर्ड्स से प्यार तो किया लेकिन दोनों की शादी नहीं हो पाई। दोनों की एक बेटी भी है।

बताया जाता है कि 80 के दशक में वेस्ट इंडीज की टीम भारत क्रिकेट खेलने आई थी। तभी दोनों का प्यार परवान चढ़ा। दोनों मुंबई में एक पार्टी के दौरान मिले थे जहां दोनों मेहमान बनकर आए थे। इनका रिश्ता काफी अलग था। जब रिचर्ड्स से नीना की मुलाकात हुई, उस समय रिचर्ड्स पहले से ही शादीशुदा थे। यह बात जानते हुए भी नीना और विलियम का अफेयर चला।

नीना गुप्ता क्रिकेटर विव रिचर्ड्स के साथ 1980 से लेकर 2007 तक बिना शादी किये एक साथ रही। नीना ने 1989 में एक बच्ची को जन्म दिया था। इस बच्ची का नाम मसाबा रिचर्ड्स है। मसाबा बॉलीवुड फिल्मों में फ़ैशन डिजाइनर का कार्य करती है। इसके बाद नीना गुप्ता ने 2008 में विवेक मेहरा के साथ शादी कर ली। इन्होंने 1982 में बनी फिल्म ‘ये नज़दीकियाँ’ से बाॅलीवुड फिल्म इंडस्ट्री  में अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद इन्होंने बाॅलीवुड की कई सुपर हिट फिल्मों में काम किया।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH