Regional

नाबालिग बच्ची के साथ शख्स ने बार-बार बनाए संबंध, आरोपी का नाम सुन माता-पिता के उड़े होश

प्रतीकात्मक तस्वीर

मुंबई। महाराष्ट्र में पालघर जिले से एक शर्मनाक मामला सामने आया है। यहां 10 साल की एक बच्ची के साथ पड़ोस में रहने वाला 12 साल का एक लड़का कई महीने से रेप कर रहा था जिसके बाद वो प्रेग्नेंट हो गई। मामले का खुलासा तब हुआ जब बच्ची के माता-पिता उसे पेट दर्द की शिकायत के बाद अस्पताल ले गए वहां डॉक्टरों ने उन्हें जो बताया उसे सुनकर उनके होश उड़ गए। पता चला कि बच्ची प्रेग्नेंट है।

पुलिस ने बताया कि बच्ची के माता-पिता के शिकायत दर्ज कराने के बाद 12 वर्षीय एक नाबालिग के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि दोनों नाबालिग पड़ोसी हैं। शिकायत के मुताबिक लड़का पिछले चार महीने से बच्ची से बलात्कार कर रहा था।’

पुलिस ने बताया कि कुछ दिन पहले बच्ची ने पेट दर्द की शिकायत की। उसके माता-पिता जब उसे डॉक्टर के पास इलाज के लिए ले गए तो उन्होंने उसके गर्भवती होने की बात कही। पीड़िता के माता-पिता ने जब उससे पूछा तो उसने घटना की जानकारी दी। इसके बाद उन्होंने लड़के के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि लड़के के खिलाफ धारा 376 और पोक्सो अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH