मुंबई। चर्चित टीवी सीरियल ‘ससुराल सिमर का’ की एक्ट्रेस काजोल श्रीवास्तव ने बीते महीने 23 फरवरी को अपने इंजिनियर बॉयफ्रेंड अंकित खरे के साथ शादी कर ली। इस शादी में केवल परिवार और करीबी लोगों ही शामिल हुए। दोनों की हादी का पता लोगों को अब चला है क्योंकि इनकी शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।
काजोल की शादी की हैरानी वाला किस्सा तो यही है कि उन्होंने जिस लड़के से शादी की है वो उससे बहुत ज्यादा नफरत करती थीं। ये नफरत कब प्यार में बदल गई लोगों को पता ही नहीं चला। वाकई में शादी की खूबसूरत तस्वीरें देखकर तो हर कोई तारीफ कर रहा है।
शादी के बाद काजोल ने बताया कि उनकी मुलाकात अंकित से तब हुई जब वो अपनी बहन की शादी के लिए पूणे में शॉपिंग पर गई थीं। उसी दौरान काजोल अंकित का एरोगेंट रवैया देखकर हैरान रह गईं थी। उन्हें एक ही नजर में बदतमीज इंसान बता दिया था। अब ऐसे लड़के से शादी तो दूर बोलचाल करना भी काजोल नहीं पसंद करती थीं, लेकिन फिर अचानक से दोनों के रिश्ते में कुझ बदलाव आया और 5 साल तक शादी ना करने वाली काजोल झट मंगनी पट विवाह करके ही मानी।