NationalTop News

मोदी के गढ़ में प्रियंका की हुंकार, कहा- पीएम ने दो करोड़ नौकरियों का झूठा वादा किया

नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव बनने के बाद पहली बार प्रियंका गांधी ने मंगलवार को गांधीनगर में एक रैली को संबोधित किया। निस दौरान उन्होंने पीएम मोदी और भाजपा पर जमकर निशाना साधा। प्रियंका ने कहा कि सरकार से पूछना चाहिए कि जिन दो करोड़ नौकरियों का वादा किया था, वे कहां हैं? महिलाओं की सुरक्षा का वादा किया था उसका क्या हुआ? बैंक खाते में 15 लाख रुपये का वादा किया था वो कहां हैं?’ प्रियंका ने कहा कि आज जो देश में हो रहा है उससे दुख होता है।

प्रियंका ने कहा कि यह चुनाव काफी देश के लिए काफी महत्वपूर्ण चुनाव है। जनता को खुद सोच समझकर निर्णय लेना है। प्रियंका गांधी ने कहा की जागरुकता ही देश की सबसे बड़ी देश भक्ति है। प्रियंका ने कहा कि यह देश प्यार, सद्भाव और भाईचारे की नींव पर बना है। आज जो कुछ भी हो रहा है, वह दुःखद है।

इस दौरान अहमदाबाद में दो दिवसीय बैठक चल रही है। इस बैठक में सोनिया गांधी, राहुल गांधी, मनमोहन सिंह और प्रियंका गांधी वाड्रा समेत कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए। इसमें आगामी लोकसभा चुनाव की रणनीति और राज्यों में अन्य दलों के साथ गठबंधन को लेकर चर्चा हुई।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH