NationalTop News

इस वजह से हमेशा उल्टी घड़ी पहनते हैं पीएम मोदी, जानेंगे तो रह जाएंगे हैरान

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव की तारीखें घोषित होते ही तमाम राजनीतिक दल अपनी अपनी तैयारियों में जुट गए हैं। बीजेपी भी मोदी को दोबारा प्रधानमंत्री बनवाने में कोई कोर कसर बाकी नहीं रहने देना चाहती है। पीएम मोदी खुद भी लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुट गए हैं।

पीएम मोदी को उनकी कई आदतों की वजह से लोग पसंद करते हैं। ख़ास तौर से लोग उनके पहनावे को काफी पसंद करते हैं। उनके पहनावे से एक बात साफ़ है कि वो काफी सोच समझकर अपने कपड़ों का चुनाव करते हैं। खैर आज हम मोदी के कपड़ों की नहीं बल्कि उनकी घडी की बात करने जा रहे हैं जो वो अपने हाथ में पहनते हैं।

नरेंद्र मोदी हमेशा अपने हाथ पर घड़ी पहनते हैं लेकिन घड़ी पहनने का उनका तरीका औरों से अलग होता है। अगर आपने कभी उनके हाथ पर नोटिस किया हो तो आप पाएंगे कि पीएम मोदी हमेशा अपनी घड़ी को उल्टा करके पहनते हैं। जहां लोग घड़ी के डायल को ऊपर की तरफ करके पहनते हैं वहीं पीएम मोदी की घड़ी का डायल हमेशा नीचे की तरफ होता है।

लोग इसके पीछे की वजह नहीं जानते हैं और इसे स्टाइल समझ लेते हैं लेकिन पीएम ऐसा किसी और वजह से करते हैं। जानकारी के मुताबिक़ पीएम मोदी उल्टी घड़ी पहनने को लकी समझते हैं। यही वजह है कि वो कभी भी घड़ी का डायल ऊपर की ओर नहीं रखते हैं।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH