Entertainment

होली से पहले ही तहलका मचा रहा है पवन सिंह-मोनालिसा का यह भोजपुरी गाना, VIDEO हुआ VIRAL

भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह और मोनालिसा का एक होली गाना ‘जब से चढ़ल बा फगुनवा’ सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस गाने में भोजपुरी एक्टर और गायक पवन सिंह मोनालिसा के साथ होली खेलते हुए नजर आ रहे हैं। गाना भोजपुरी फिल्म ‘करेला कमाल धरती के लाल’ का हिस्सा है। इस गाने में खुद पवन सिंह ने आवाज दी है। इसके बोल विनय बिहारी ने लिखे हैं।

इस गाने में पवन सिंह और मोनालिसा की जबरदस्त केमिस्ट्री देखने को मिल रही है। सोशल मीडिया पर यह गण काफी वायरल हो रहा है।मोनालिसा और पवन सिंह की जोड़ी भोजपुरी सिनेमा में हिट जोड़ी में से एक मानी जाती है। इन दोनों को फिल्मों और गानों में लोग काफी पसंद भी करते आए हैं और जब भी इनके कोइ फिल्म या वीडियो सामने आता हैं, तो उसे सफलता की गारंटी माना जाता हैं।मोनालिसा ने कई सालों तक लगातार भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में काम किया है और फिलहाल वे हिंदी सीरियल नजर में डायन का किरदार अदा कर घर-घर में मशहूर हो रही हैं। वहीं पवन सिंह अब भी भोजपुरी फिल्मों पर राज कर रहे हैं। गौरतलब है कि मोनालिसा और पवन सिंह की जोड़ी भोजपुरी सिनेमा में हिट रही है। दोनों को फिल्मों और गानों में लोग काफी पसंद करते आए हैं। मोनालिसा ने कई सालों तक लगातार भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में काम किया है और फिलहाल उन्होंने हिंदी सीरियलों का रुख कर लिया है। मोनालिसा सीरियल ‘डायन’ में काम कर रही हैं।

=>
=>
loading...
Prarthana Srivastava