बॉलीवुड एक्टर अक्षय ने बॉलीवुड को कई हिट फ़िल्में दी है जैसे ‘हलचल’, ‘दिल चाहता है’। पर क्या आप जानते हैं अपने अभिनय से सभी लड़कियों को घायल करने वाले अक्षय एक ऐसी मशहूर अदाकारा और पॉलिटिशियन से प्रेम करते थे उनको डेट पर ले जाना चाहते थे।जी हैं, हम बात कर रहे हैं अक्षय खन्ना की जो जय ललिता को डेट करना चाहते थे, लेकिन किन्ही कारणों की वजह से आज भी वो कुंवारें हैं। अक्षय खन्ना का नाम सबसे पहले बॉलीवुड एक्ट्रेस रिया सेन से जोड़ा गया था। दोनों की मुलाकात फिल्म ‘लव यू हमेशा’ के सेट पर हुई थी। जिसके बाद दोनों की नजदीकियां बढ़नी शुरू हो गईं।
बी- टाउन के गलियारों में भी दोनों के अफेयर के चर्चा होने लगीं। लेकिन अभिनेता जॉन अब्राहम के साथ रिया की बढ़ती नजदीकियों की वजह से दोनों का ब्रेकअप हो गया। फिर कुछ समय बाद रिया और जॉन अब्राहम भी अलग हो गएं। जिसके बाद रिया वापस अक्षय के पास आ गईं लेकिन अफसोस दोनों का ये रिश्ता लंबे समय तक टिक ना पाया।
साल 2003 में आई फिल्म ‘साया’ की लीड एक्ट्रेस तारा शर्मा के साथ भी उनके अफेयर की चर्चा रही। लेकिन दोनों ने कभी मीडिया के सामने इस बात को स्वीकारा नहीं और देखते ही देखते दोनों अलग भी हो गएं।
अक्षय की लाइफ में एक ब्रिटिश मॉडल की एंट्री हुई जिसने अक्षय के खातिर अपना बिजनेस भारत में ही सेट कर लिया। लेकिन अफसोस ये रिशता भी कामयाब ना हो पाया। जिसके बाद अक्षय ने एक जर्मन लड़की को भी डेट किया।
सूत्रों की माने तो, घर की जिम्मेदारियों और बढ़ती उम्र वजह की वजह से अक्षय ने शादी नहीं की और वो आज भी कुंवारे हैं।
आपको बता दें एक चैट शो के दौरान अक्षय ने ये भी खुलासा किया था कि वो खुद से 27 साल बड़ी एक्ट्रेस और पॉलिटिकल लीडर रही चुकिं जयललिता को डेट करना चाहता थें। उनका मानना था कि जयललिता में कुछ तो ऐसी बात हैं जोकि उन्हें आकर्षित करती है।