Entertainment

आकाश अंबानी की शादी में सेक्युरिटी गार्ड ने की थी मौनी राय की घोर बेइज्जती, जानें क्या है मामला

मुंबई। मुकेश अंबानी के बेटे आकाश अंबानी हाल ही में शादी के बंधन में बंधे हैं। अब बात मुकेश अंबानी के बेटे की शादी की हो तो उसकी भव्यता का अंदाजा अपने आप ही लगाया जा सकता है। आकाश अंबानी की शादी में कई बड़ी हस्तियां शामिल हुई। इस शादी में जैसे पूरा बॉलीवुड उमड़ पड़ा था। इस शादी में छोटे परदे की एक्ट्रेस मौनी राय भी पहुंची थीं।

शादी में मौनी रॉय को डांस परफॉरमेंस देना था, लेकिन अचानक कुछ ऐसा हुआ कि उन्होंने परफॉरमेंस कैंसिल करने की धमकी दे दी। इसके बाद पूरी शादी में बस मौनी के ही चर्चे हुए। दरअसल, अंबानी परिवार ने शादी के दिन बहुत टाइट सिक्यूरिटी रखी थी। इसलिए वेन्यू में एंट्री करने से पहले सभी मेहमानों के फोन को सील कर दिया गया था। लेकिन मौनी इस बात के लिए राजी नहीं थीं। उन्होंने फोन सील करवाने से मना कर दिया। लेकिन बहुत समझाने पर उन्होंने अपना फोन सील करवा लिया। जब वो ग्रीन रूम में तैयार होने गईं तो उन्होंने अपने फोन की सील को निकालने की कोशिश की।

सील में सेंसर थे जिससे सिक्योरिटी ऑफिसर को पता चला वो तुरंत मौनी के पास पहुंचे और मौनी और सिक्योरिटी के बीच काफी बहस हुई। मौनी ने एक बार फिर अपने फोन का स्टिकर हटा दिया। सिक्योरिटी ऑफिसर ने मौनी से कहा कि वो दोबारा ऐसा ना करें। इसके बाद मौनी ने उन्हें अपनी परफॉर्मेंस कैंसिल करने की धमकी दी। काफी बहस के बाद मौनी परफॉर्म करने के लिए तैयार हुईं।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH