Uttar Pradeshमुख्य समाचार

AKHILESH ने जारी किया SP का विजन डॉक्यूमेंट, सामाजिक न्याय में महापरिवर्तन रखा नाम

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शुक्रवार को आगामी लोकसभा चुनाव के लिए पार्टी का 13 पन्नों का विजन डॉक्यूमेंट पेश किया है। जिसे ‘सामाजिक न्याय से महापरिवर्तन’ का नाम दिया है।अखिलेश ने कहा कि इस देश में महापरिवर्तन की शुरुआत सामाजिक न्याय से ही संभव है। साथ ही उन्होंने बीजेपी सरकार पर हमला करते हुए कहा कि इस बीजेपी सरकार ने कोई सामाजिक न्याय नहीं किया है, अमीर और अमीर हो गया है जबकि गरीब और गरीब हो गया है। उन्होंने यह भी कहा कि समाजवादी सुधारकों की यह सोच रहती है कि इस देश का विकास तभी संभव है जब सभी की उसकी आबादी के हिसाब से सामाजिक न्याय मिले। अखिलेश यादव ने कहा कि आज विकास कुछ लोगों के हाथों तक ही सिमट कर रह गया है। अखिलेश यादव ने अपने विजन डॉक्यूमेंट में उन विकास कार्यों का भी जिक्र किया है जो उनकी सरकार में किए गए हैं। सपा के मैनिफेस्टो में आगरा एक्सप्रेसवे और डायल 100 जैसी तमाम योजनाओ की बात भी कही गई है, साथ ही प्राथमिक शिक्षा पर भी जोर दिया गया है। अखिलेश यादव ने कहा कि देश तभी बदल सकता है जब प्राथमिक शिक्षा में सुधार हो। अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी के इस विजन डॉक्यूमेंट को लेकर पार्टी के प्रत्याशी, विधायक और कार्यकर्ता मतदाताओं के पास जाएंगे।

=>
=>
loading...
Prarthana Srivastava