NationalTop News

क्या मैनिफेस्टो के दम पर पार्टियां लड़ेंगी 2019 का चुनाव?, CONGRESS vs BJP जाने किसका घोषणापत्र है अच्छा

जहां 2 अप्रैल को कांग्रेस पार्टी ने अपना घोषणापत्र जारी किया किया था वही सोमवार 8 अप्रैल को बीजेपी ने भी अपना संकल्प पत्र जारी कर दिया है। लोकसभा चुनाव के मद्देज़नज़र हर पार्टी अपना-अपना दम दिखाने की होड़ में लग गयी है। हर कोई जनता को अपने घोषणापत्र के माध्यम से सुनहरे भारत के सपने दिखा रहा है। ऐसे में आइये जानते हैं कांग्रेस और बीजेपी दोनों पार्टियों में किस पार्टी का मैनिफेस्टो आगामी लोखसभा चुनाव में उसे जीत दिलाने में मदद करेगा।घोषणापत्र 2019 पर बीजेपी की 10 खास बातें-
किसानों को 6 हज़ार रूपया सालाना मिलेगा
एक लाख कृषि लोन पर 5 साल तक ब्याज नहीं
छोटे किसानों को 60 साल के बाद पेशिओं मिलेगी
नागरिक संशोधन विधेयक पास कराएंगे
छोटे व्यापारियों को 60 साल के बाद पेंशन
राष्ट्रीय व्यापर आयोग का गठन किया जाएगा
नेशनल हाईवे दोगुना करेंगे
75 नए मेडिकल कॉलेज खोले जाएंगे
घुसपैठ को पूरी तरह से रोका जाएगा
राम मंदिर पर सभी तरह से विकल्प तराशे जाएंगे

घोषणपत्र 2019 पर कांग्रेस की 10 खास बातें-
1- न्यूनतम आय योजना से 20 प्रतिशत सबसे ज्यादा गरीब परिवारों को 72 हजार रुपए सलाना दिए जाएंगे।
2- गरीबों को 72 हजार रुपए देने का आइडिया प्रधानमंत्री मोदी के 15 लाख रुपए वाले वादे से मिला।
3- लोगों को मुश्किल से उबारने के लिए पहला कदम न्याय जरूरी है। जिसके लिए लोगों खाते में सीधे पैसे डाले जाएंगे।
4- मेनिफेस्टो कमिटी से सच्चाई पूछा तो पता चला 22 लाख सरकारी पद खाली पड़े हैं।
5- 31 मार्च 2020 तक 22 लाख सरकारी पदों पर भर्ती की जाएगी।
6- 10 लाख युवाओं को ग्राम पंचायतों में रोजगार दिया जाएगा।
7- युवाओं को अपना बिजनेस शुरू करने पर तीन साल तक किसी परमीशन की जरूरत नहीं।
8- किसान कर्ज न दे पाए जो उसे क्रिमिनल ऑफेंस न माना जाए ऐसा कानूनी बनाया जाएगा।
9- शिक्षा के लिए बजट का 6% देगी। सभी की पहुंची आईआईएम और आईआईटी तक होगी।
10- सरकारी योजनाओं के जरिए लोगों को बेहतर स्वास्थ्य दिया जाएगा।

 

=>
=>
loading...
Prarthana Srivastava