Regional

ओडिशा समुद्र तट पर 42 फुट लंबी मृत व्हेल मिली

ओडिशा, सतपाड़ा जंगल, प्रशांत महासागर, पशु चिकित्सा महाविद्यालय,whale
ओडिशा, सतपाड़ा जंगल, प्रशांत महासागर, पशु चिकित्सा महाविद्यालय,
whale

भुवनेश्वर | ओडिशा के पुरी जिले के पेंथा समुद्र तट पर एक 42 फुट लंबी और 28 फुट चौड़ी व्हेल मृत पाई गई। वन विभाग के अधिकारियों ने स्थानीय लोगों से सूचना प्राप्त करने के बाद मृत समुद्री जीव को बरामद किया।

सतपाड़ा जंगल के रेंजर अच्युतानंद दास ने कहा, “प्रशांत महासागर में देखी जाने वाली व्हेल शार्क एक दुर्लभ प्रजाति है, जो ज्यादातर प्रशांत महासागर में देखी जाती है। पोस्टमार्टम के बाद मौत के कारणों का पता चलेगा।”

उन्होंने कहा कि शव के परीक्षण के लिए पशु चिकित्सा महाविद्यालय के डॉक्टरों से अनुरोध किया गया है।

दास ने बताया कि इस समुद्री स्तनपायी की मौत 10-15 दिन पहले ही हो चुका था और संभवत: लहरों के साथ यह तट पर आ लगा।

=>
=>
loading...