Sports

IPL 2019: ‘कैप्टन कूल’ बने ‘एंग्री यंग मैन’, अंपायर के फैसले पर हुए आगबबूला, लगा जुर्माना

मुश्किल से मुश्किल भरे हालातों में भी बर्फ से ठंडे रहने वाले भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान काम एमएस धोनी को आप लोगों ने बहुत हीकम मौकों पर आपा खोते देखा गया होगा। लेकिन, परिस्थितियां ऐसी भी आई जब धोनी को भी मैदान पर आगबबूला होते देखा गया।

हाल हो में शुरू हुए आईपीएल मैच के 25वें मैच में चेन्नई सुपर किंग्स ने जीत दर्ज की, लेकिन कप्तान महेंद्र सिंह धोनी आचार संहिता के उल्लंघन के दोषी पाए गए हैं। गुरुवार को चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच जयपुर में मैच था। मैच के दौरान सीएसके को अंतिम ओवर में जीत के लिए 18 रन की जरूरत थी। अधिकारिक सूचना के अनुसार, चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धौनी पर उनकी फीस का पचास प्रतिशत जुर्माना लगा है। यह जुर्माना इंडियन प्रीमियर लीग की आचार संहिता का उल्लंघन करने के लिए लगाया गया है।बता दें, आईपीएल की आचार संहिता के अनुच्छेद 2.20 के तहत धोनी ने लेवल 2 का अपराध स्वीकार कर लिया है। अनुच्छेद 2.20 खेल भावना के विपरीत आचरण से जुड़ा है। हुआ यूं कि मैच के आखिरी ओवर पर महेंद्र सिंह धोनी के आउट होने के बाद चेन्नई सुपर किंग्स को जीत के लिए 3 गेंदों में 8 रनों की दरकार थी। धोनी के आउट होने के बाद मिशेल सेंटनर बल्लेबाजी के लिए आए। उस समय राजस्थान रॉयल्स के गेंदबाज बेन स्टोक्स गेंदबाजी कर रहे थे। बेन स्टोक्स ने इस ओवर की चौथी गेंद मिशेल सेंटनर को डाली जिस पर उन्होंने दौड़ कर 2 रन ले लिए।

तभी बेन स्टोक्स की इस गेंद को मैदानी अंपायरों ने पहले तो नोबॉल दिया, लेकिन तुरंत ही वह फैसला वापस भी ले लिया। इस फैसले के बाद धोनी इतने नाराज हो गए कि वह मैदान में घुस आए और बीच मैदान पर अंपायरों के साथ उनकी कहासुनी हुई। धोनी का कहना था कि यह गेंद कमर से ऊपर थी इसलिए नो बॉल करार दी जानी चाहिए थी। इसी कारण धोनी भी मैदानी अंपायरों से बहस करने के लिए मैदान पर आ गए। लेकिन अंपायरों ने फैसला नहीं बदला। पांचवीं गेंद पर सैंटनर ने दो रन लिए। आखिरी गेंद पर जीतने के लिए चार रन की जरूरत थी यहां अगली गेंद वाइड हो गई। अब आखिरी गेंद पर तीन रन की दरकार थी सेंटनर ने आखिरी गेंद पर छक्का मार अपनी टीम को जीत दिलाई।

=>
=>
loading...
Prarthana Srivastava