जानवरों में कुत्तों को दुनिया का सबसे वफादार जानवर माना जाता है। उनकी वफादारी के लोग उदाहरण भी दिए जाते हैं। लेकिन कुत्ते वफादार होने के साथ ही समझदार भी काफी होते हैं। ऐसा माना जाता है कि कुत्तों को बच्चों से बहुत प्रेम होता है। ऐसा ही एक नमूना टीम इंडिया के बल्लेबाजी रोहित शर्मा के पेट डॉग ने दिया है।
भारतीय क्रिकेट टीम के बल्लेबाज़ रोहित शर्मा की बेटी समायरा और उनके पेट डॉग का एक वीडियो सामने आ रहा है जिसमें उनकी बेटी को चादर उड़ाते हुए उनका पेट डॉग दिखा रहा है। इस वीडियो में एक जानवर की बिना कुछ कहे बच्चे के प्रति प्रेमभाव नज़र आ रहा है। इस वीडियो को रोहित शर्मा की पत्नी रितिका सजदेह ने अपने इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर अपलोड किया है इसके बाद से यह वीडियो काफी तेज़ी से वायरल हो रहा है।
वीडियो शेयर करते हुए रोहित की पत्नी रितिका ने कैप्शन में लिखा है, ‘करुणा ऐसी चीज है जिसे हम इंसानों को सीखने की जरूरत है। जानवर बहुत अच्छे शिक्षक होते हैं, अगर हम उन पर ध्यान दें तो। ये है मेरा फरी बेबी जो मेरी बच्ची को ठंड से बचा रहा है।’ इस वीडियो को सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है।