City NewsRegional

रात होते ही हैवान बन जाता था ये डॉक्टर, कंपाउंडर के साथ मिलकर करता था ये घिनौना काम..

प्रतीकात्मक तस्वीर

अहमदाबाद। यूं तो डॉक्टरों को भगवान का दूसरा रूप कहा जाता है लेकिन गुजरात के वडोदरा से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसमें एक डॉक्टर ने अपने पेशे पर ऐसा दाग लगाया है जिसके बारे में सुनकर आपका भी खून खौल जाएगा। यहां एक डॉक्टर अपने कंपाउंडर के साथ मिलकर मरीजों को दवाई के बहाने उन्हें बेहोश कर उनके साथ रेप करता था। इतना ही नहीं जब डॉक्टर इस घिनौनी वारदात को अंजाम दे रहा होता तो उसी दौरान कंपाउंडर इस पूरी घटना का वीडियो बना लेता। बाद में दोबारा जब रेप की शिकार हुई महिला कभी इलाज के लिए डॉक्टर के पास आती तो उसका अश्लील वीडियो दिखा ब्लैकमेल कर दोबारा उसके साथ रेप किया जाता।

हालांकि ये घटना पिछले साल की है लेकिन सोशल मीडिया पर इस समय वायरल हो रही है जिसमें लोग इस डॉक्टर को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग कर रहे हैं। ये मामला सामने तब सामने आया जब कंपाउंडर ने अपने मोबाइल से बनाया हुआ अश्लील वीडियो अपने एक साथी को भेजा। इसके बाद ये वीडियो वायरल हो गया और गांव के लोगों ने देखा और डॉक्टर की पहचान कर उसके खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज करवाया।

जिसके बाद डॉक्टर और कंपाउंडर फरार चल रहे थें। जिसे बाद में गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस जांच में हैरान कर देने वाली चीजें सामने आयी। आरोपी के फोन से 46 इस तरह की वीडियो मिली और स्वयं आरोपी ने बताया कि उसने 135 वीडियो अपने फोन से बनाए थे। लोग इस डॉक्टर को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग कर रहे हैं।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH