City NewsUttar Pradesh

कुशीनगर में दिखा डायनासोर की शक्ल वाला विचित्र जीव, डर के कारण घर से नहीं निकल रहे लोग

लखनऊ। यूपी के कुशीनगर में डायनासोर की शक्ल वाले विचित्र जीव की दहशत कम होने का नाम नहीं ले रही है। मोहल्ले के लोग सहमे हुए हैं। लोगों ने घर से बाहर निकलना भी छोड़ दिया है। शनिवार को दिन में उप जिलाधिकारी, वन विभाग की टीम के साथ मौके पर पहुंचे थे लेकिन विचित्र जीव पकड़ में नहीं आ सका।

मोहल्ले के लोगों ने बीते बुधवार को अंधेरा होने के बाद एक घर की छत पर पांच-छह की संख्या में विचित्र से दिखने वाले जीव को घूमते देखा। थोड़ी ही देर में यह बात पूरे मोहल्ले में फैल गई। विचित्र जानवर को देखने के लिए लोग घरों से बाहर आ गए। इस बीच जीवों का झुंड एक छत से दूसरी छत पर आता-जाता रहा। उन्हें देखने के लिए भीड़ बढऩे के साथ ही शोर होने पर जीवों का वह झुंड छातों के रास्ते ही एक खंडहर हो चुके हवेलीनुमा मकान में जाकर गुम हो गया।

दरअसल, कुशीनगर के सटे बिहार में बाल्मीकिनगर टाइगर रेंज है जो 60 किमी की परिधि में घनघोर जंगल में समेटे हुए है। अक्सर वहां से कई जंगली जानवर निकलकर आबादी वाले इलाकों में आते रहे हैं, लेकिन इस बार मामला थोड़ा अलग है। लोग दावा कर रहे हैं कि ये जीव दिखने में बहुत खतरनाक हैं। उन्होंने ऐसा जीव कभी नहीं देखा।

पहली बार विचित्र जीव बीते बुधवार की रात देखा गया था। तब से लोग दहशत के साए में जी रहे हैं। रात जाग कर काट रहे हैं। सोशल मीडिया पर भी इस विचित्र जीव की फोटो वायरल हो रही है, जिसमें एक गैरेज के ऊपर यह विचित्र जीव दिखायी दे रहा है। लोगों का कहना है कि बीच बाजार स्थित खंडहर में ये रह रहे हैं। रात के समय निकल रहे हैं और घरों की ओर आने लग रहे हैं। उनकी आंख व मुंह की बनावट अजीब और डरावनी है।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH