सीतापुर। सीतापुर में शख्स ने अपनी पत्नी की ईंटों से कूचकर हत्या कर दी। पति को शक था कि उसकी पत्नी के किसी गैर मर्द से संबंध है। उसने अपनी समझाया भी लेकिन वो नहीं मानी। इसके बाद उसने अपनी पत्नी की हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद उसके थाने में जाकर आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
घटना कमलापुर थाना क्षेत्र के थाना परिसर की है। यहां पर कस्बे के निवासी एक पति पत्नी के बीच कुछ विवाद हो गया। जिसके बाद पत्नी कस्बे के ही एक डॉक्टर के साथ भाग गयी थी। जिसके बाद गुस्से में आकर पति ने पत्नी को भगा ले जाने की शिकायत थाने पर की। कुछ दिन बाद जब पत्नी वापस आई तो आपसी झगड़ा हुआ और विवाद थाने पर पहुंच गया। जिसके बाद दोनों पति-पत्नी थाने पहुंचे और आपसी सुलह समझौता करके वापस आ रहे थे।
पति को अपनी पत्नी और डॉक्टर के बीच अवैध संबंध होने का शक था। मिली जानकारी के मुताबिक इसी दौरान पत्नी के फोन पर किसी की कॉल आई और वह थाने के बाहर आकर बात करने लगी। शक के आधार पर पति बाहर निकला और पत्नी को फोन पर बात करता देख आग बबूला हो उठा और थाने के बाहर ही पत्नी की ईंटों से कूचकर उसकी हत्या कर दी। वारदात के पति ने थाने के अंदर जाकर आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।