Top NewsUttar Pradesh

Jhansi में गरजे akhilesh yadav, पार्टी की जीत के लिए कही ये बात

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव शुक्रवार को झांसी पहुंचे जहां उन्होंने झांसी की जनता को संबोधित किया। ये जनसभा झांसी के जीआईसी मैदान में आयोजित किया गया था जहां उनके साथ सपा- बसपा गठबंधन के प्रत्याशी श्याम सुंदर सिंह भी मौजूद थे।

जनसभा को संबोधित करते वक़्त अखिलेश यादव ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा उन्होंने कहा की भाजपा जुमले की सरकार है। इसके साथ-साथ अखिलेश यादव ने झांसी से संबंधित कई महत्वपूर्ण बातें भी कहीं। उन्होंने कहा कि झांसी के सैनिक स्कूल अगर किसी ने बनाए है तो वो समाजवादियों ने बनाये हैं। उन्होंने मोदी सरकार पर भी तंज कसते हुए कहा कि झांसी के जितने भी विकास कार्य समाजवादी पार्टी ने शुरू किये थे उनको भाजपा ने रोकने का काम किया है।

इतना ही नहीं अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के भी नहीं बक्शा उन्होंने कहा कि बाबा मुख्यमंत्री ने झांसी और गोरखपुर में मेट्रो का वादा किया था। कहां है मेट्रो बताए! हम भी बैठ ले उस पर।

 

 

=>
=>
loading...
Prarthana Srivastava