City NewsRegional

19 साल के लड़के के बन गए शादीशुदा से संबंध, तभी महिला ने देखा BF को दूसरी लड़की के साथ, फिर हुआ ये

प्रतीकात्मक तस्वीर

रायपुर। छत्तीसगढ़ के राजनांदगाव से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। एक एक युवक ने अपनी शादीशुदा प्रेमिका और उसके बच्चे की हत्या कर दी। युवक का गांव का एक अन्य महिला से प्रेम प्रसंग हो गया था जिसकी जानकारी उसकी शादीशुदा प्रेमिका को हो गई, उसने गुस्से में आकर अपने प्रेमी को मिलने के लिए बुलाया जहां दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया। इसी बीच उसने गला दबाकर पहले अपनी शादीशुदा प्रेमिका की हत्या की। उसके बाद उसके बच्चे को भी मौत के घाट उतार दिया।

ये मामला डोंगरगढ़ थानाक्षेत्र के कोलेन्द्रा का है। जहां हेमबाई वर्मा का गांव के धनेश्वर वर्मा (19) से अवैध संबंध था। महिला लड़के से 20 साल बड़ी थी और उसका 1 बेटा भी था। इस बीच लड़के का गांव की एक और महिला से प्रेम संबंध चलने लगा। दूसरी महिला के साथ उसे आपत्तिजनक हालत में गांव वालों ने देख लिया। जिसके बाद मामला गांव में फैल गया।

इसकी जानकारी लड़के की शादीशुदा प्रेमिका को भी हो गई। वह लड़के से इस बात पर गुस्सा हो गई।वह इस बारे में बात करने के लिए धनेश्वर के पास गई। इस दौरान दोनों में विवाद बहुत बढ़ गया। आरोपी ने महिला पर धारदार हथियार से वार कर उसकी हत्या कर दी। हत्या करते समय उसे महिला के 11 साल के बेटे कार्तिक ने देख लिया। सबूतों को छुपाने के लिए आरोपी ने उसकी भी हत्या कर दी। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH