‘एम.एस धोनी: दी अनटोल्ड स्टोरी से मशहूर हुई बॉलीवुड एक्ट्रेस किआरा अडवाणी इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘कबीर सिंह’ में व्यस्त हैं। इस फिल्म में उनके साथ शाहिद कपूर अहम भूमिका में नज़र आने वाले हैं। किआरा का अभी तक का बॉलीवुड करियर बेहद सफल रहा है, इन्होने साउथ की भी कई फ़िल्में की हैं। लेकिन हाल ही में किआरा फ़्रस्टेशन का शिकार हो गयी हैं, जिसके चलते उन्होंने अपने सारे बाल ही काट लिए हैं।
गली बॉय में रणवीर सिंह के रैप को देखने के बाद आम आदिमी से लेकर बॉलीवुड की बड़ी बड़ी हस्तियां पर भी रैप का जुनून सवार हो गया है। हाल ही में कियारा अडवानी भी रैप करती दिखीं जहां उन्होंने रैप करते-करते खुद के बाल ही काट डाले।कियारा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वो रैप करती दिख रही हैं। रैप के बाद कियारा गुस्से और फ्रस्टेशन में अपने पूरे के पूरे बाल ही काट लेती हैं। कियारा ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा है,’गिल्टी एज चार्ड, मैंने बालों को काट दिया बालों का केयर ना करपाने का मुझे यही एक सल्यूशन समझ आया।’इस एक्ट के बाद उनके फैंस हैरान हैं और कम्मेंट करके पूछ रहे हैं कि आखिर उन्होंने ऐसा क्यों किया। बता दें कियारा अपने बालों से बहुत प्यार करती हैं, उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा था कि वो अपने बालों से बहुत प्यार करती हैं। मगर शूट के लिए बालों को स्टाइल करने में बहुत से प्रोडक्ट का इस्तेमाल होता है। बाल हीट होते हैं इसीलिए वो उनका देखभाल नहीं कर पातीं। मगर वो खूबसूरत दिखने में आज भी बालों को बहुत महत्वपूर्ण बताती हैं।कियारा अडवानी जल्द ही शाहिद कपूर के साथ ‘कबीर सिंह’ में दिखाई देंगी। इस फिल्म में शाहिद कपूर ने एक फेमस सर्जन का किरदार निभाया है। फिल्म के ट्रीजर के बाद से ही इसकी चर्चा हर जगह है। फिल्म में कियारा शाहिद के अपोजिट हैं। वहीं जल्द ही कियारा अक्षय और करीना की फिल्म गुड न्यूज में दिखेंगी।