Uttar Pradesh

भीषण अग्निकांड से दहला लखनऊ का इंदिरानगर इलाका, घर में आग लगने से मासूम समेत पांच की मौत

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से एक बेहद दर्दनाक मामला सामने आया है जहां इंदिरा नगर के तकरोही के गीत व‍िहार कालोनी के एक मकान में मंगलवार देर रात भीषण आग लग गयी। यह आग मकान में बने गैस चूल्हे में भीषण आग लग जाने से छह महीने की मासूम बच्ची समेत पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई।

राजधानी लखनऊ के इंदिरा नगर के तकरोली में घर में बने गैस चूल्हा गोदाम में लगी भीषण आग में एक मासूम बच्ची सहित पांच लोगों की मौत हो गई। हादसा शॉर्ट सर्किट से हुआ। क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर: https://www.amarujala.com/lucknow/fire-breaks-out-in-a-gas-stove-warehouse-4-death-including-one-innocent?src=top-lead

Gepostet von Amar Ujala Lucknow am Dienstag, 30. April 2019

घटना देर रात करीब डेढ़ बजे की है जहां तकरोही के गीत व‍िहार कालोनी में टीआर सिंह अपने परिवार के साथ रहते थे। उसी समय घर की दूसरी मंजिल पर शार्ट सर्किट के चलते आग लग गयी। स्थानीय लोगों ने आग लगने की सूचना दमकल विभाग और पुलिस को दी।कई बार फोन करने के बावजूद एंबुलेंस, फायर सर्विस और पुलिस को मौके पर पहुंचने में डेढ़ से दो घंटे लग गए।

राजधानी लखनऊ के इंदिरा नगर के तकरोली में घर में बने गैस चूल्हे के गोदाम में भीषण आग लग जाने से एक वर्ष की मासूम सहित पांच लोगों की मौत हो गई।क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर: https://www.amarujala.com/lucknow/fire-breaks-out-in-a-gas-stove-warehouse-4-death-including-one-innocent #Lucknow #FireinIndiraNagar

Gepostet von Amar Ujala Lucknow am Dienstag, 30. April 2019

स्थानीय लोगों की मदद से सुबह चार बजे सुमित सिंह, जूली सिंह, बेबी और डब्ल्यू सिंह को बाहर निकाला गया। उनको तुरंत लोहिया अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उनको मृत घोषित कर दिया। वहीं घर में पीछे से जेसीबी की मदद से बड़ा छेद करके दमकलकर्मी भीतर घुसे। छह घंटे बाद घर के बाथरूम से वंदना का शव भी बरामद किया गया।

 

 

 

 

=>
=>
loading...
Prarthana Srivastava