NationalTop News

सिर से पांव तक कर्ज में डूबे हुए हैं सनी द्योल, अपना असली नाम भी दुनिया से छुपाकर रखा

चंडीगढ़। बॉलीवुड एक्टर और पंजाब की गुरुदासपुर सीट से भाजपा उम्मीदवार सनी देओल ने सोमवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। हलफनामें में दी गई जानकरी के अनुसार सुनी द्योल का असली नाम अजय सिंह देओल है। 87।18 करोड़ रुपए की संपत्ति के मालिक हैं। जबकि उनके ऊपर 50 करोड़ रु का कर्ज है।

सनी के हलफनामे से पता चलता है कि साल 2017-18 में उनकी कुल आय 63.82 लाख रुपए थी, जबकि वर्ष 2016-17 में 96.29 लाख रुपए और उससे पहले साल 2015-16 में यह आंकड़ा 2.25 करोड़ रुपए था। देओल ने कुल संपत्ति 87.18 करोड़ रुपए बताई है। हलफनामे के अनुसार, उनकी कुल चल और अचल संपत्ति क्रमश: 60.46 करोड़ रुपए और 21 करोड़ रुपए है। देओल ने पेशा फिल्म उद्योग में अभिनेता, निर्देशक और निर्माता बताया है।

उन्होंने 26 लाख रुपए कैश और पत्नी के पास 16 लाख रुपए कैश की जानकारी दी। वहीं, चल संपत्ति में देओल ने क्रमश: 9.36 लाख रुपए और 1.43 करोड़ रुपए की जानकारी दी। देओल ने आगे हलफनामे में 1।69 करोड़ के वाहन की घोषणा की। हालांकि, इस बाबत विस्तृत जानकारी नहीं दी। पत्नी के पास मौजूद 1.56 करोड़ रुपए के सोने के गहने की घोषणा भी की, जबकि उन्होंने कहा कि उनके पास ऐसा कोई निजी आभूषण नहीं है।

गौरतलब है कि कुछ दिनों पहले ही अभिनेता सनी देओल ने बीजेपी जॉइन की थी। उन्होंने दिल्ली के भाजपा कार्यालय में केन्द्रीय मंत्री निर्मला सीतारमन और पीयूष गोयल की मौजूदगी में पार्टी का हाथ थामा था।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH