नई दिल्ली। क्रिकेट खिलाड़ियों और बॉलीवुड का रिश्ता काफी पुराना है। ऐसा कई बार देखने को मिला है जब भारतीय टीम के खिलाड़ी बॉलीवुड एक्ट्रेसेस को डेट करते हुए पाए गए हैं। कई बार तो उन्होंने डेटिंग के बाद उन्हें अपनी जीवनसंगिनी भी बना लिया है।
आज हम आपको उस भारतीय क्रिकेटर के बारे में बताएंगे जिसने अपनी कोच की बेटी से ही शादी कर ली। हम बात कर रहे हैं सुरेश रैना की। रैना ने अपने कोच की ही बेटी से शादी की है। रैना और उनके कोच की बेटी दोनों साथ में एक ही स्कूल में पढ़ते थे जिससे उनकी दोस्ती हो गई। सुरेश रैना की पत्नी का नाम प्रियंका है। सुरेश रैना और प्रियंका की शादी साल 2015 में हुई थी।
दरअसल प्रियंका के पिता रैना के स्कूल में स्पोर्ट टीचर थे। इसके अलावा सुरेश रैना की मां और प्रियंका की मां काफी गहरी दोस्त थीं। ऐसे में दोनों परिवारों की सहमति से यह शादी काफी धूमधाम से हुई थी। फिलहाल प्रियंका और रैना की एक बेटी भी है।
मौजूदा समय में वह टीम इंडिया से भले बाहर हों मगर अपने दम पर उन्होंने भारत को कई मैच जितवाए है। बल्लेबाजी ही नहीं फील्डिंग में भी रैना का कोई जवाब नहीं था।