NationalTop Newsमुख्य समाचार

भगवा रंग में में रंगा दिग्विजय सिंह का रोड शो, साफा पहनाकर भीड़ में शामिल किए गए पुलिसकर्मी

लोकसभा चुनाव के पांचवा चरण खत्म हो चुका है लेकिन 12 मई को होने वाले छठे चरण में भोपाल को बेहद महत्वपूर्ण बताया जा रहा है। भोपाल लोकसभा सीट की बीजेपी प्रत्याशी प्रज्ञा ठाकुर और कांग्रेस प्रत्याशी दिग्विजय सिंह के बीच इस सीट को लेकर दंगल शुरू हो गया है। साध्वी प्रज्ञा ने जहां जीत के लिए भगवन की शरण में जाकर पूजा-अर्चाना कर रही हैं, वही कांग्रेस के चाणक्य माने जाने वाले दिग्विजय सिंह भी साधुओं की शरण में आ गए हैं।

बीते मंगलवार को कंप्यूटर बाबा एक साथ पूजा-पाठ करने के बाद आज भोपाल में साधुओं को साथ लेकर रोड शो कर रहे हैं। ओस रोड शो में कंप्यूटर बाबा के साथ अन्य साधुओं ने भी हिस्सा लिया। लेकिन रोड शो के दौरान कुछ ऐसी तस्वीर सामने आई है, जो हैरान करती है।

रोड शो की सुरक्षा में लगे पुलिसकर्मियों को सिविल वर्दी में तैनात किया गया है, साथ ही उन्होंने भगवा साफा भी पहनाया गया है।दिग्विजय सिंह के समर्थन में कंप्यूटर बाबा रोड शो कर रहे हैं। इसी दौरान पुलिसकर्मियों को सिविल वर्दी में तैनात किया गया, जिसमें महिला पुलिसकर्मी भी शामिल हैं।इसी दौरान कुछ महिला पुलिसकर्मियों से जब भगवे साफा के बारे में पूछा गया तो उन्होंने जवाब दिया कि उन्हें कहा गया है कि रोड शो के दौरान इसे पहने रखें।एक तरफ दिग्विजय सिंह आज रोड शो और प्रचार कर रहे हैं, तो वहीं बीजेपी की ओर से साध्वी प्रज्ञा भी मोर्चा संभाले हुए हैं। साध्वी के समर्थन में आज बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह भी भोपाल में रोड शो करेंगे। भोपाल के लिए आज साध्वी प्रज्ञा का अलग से दृष्टि पत्र भी आना है, जिसमें वह भोपाल के लिए अपने विजन को जनता के सामने रखेंगी।

 

 

=>
=>
loading...
Prarthana Srivastava