Top NewsUttar Pradesh

लोकसभा चुनाव: 7 राज्यों की 59 सीटों पर मतदान जारी

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के छठे चरण में सात राज्यों की 59 सीटों पर वोटिंग जारी है। इस चरण में उत्तर प्रदेश की 14, हरियाणा की 10, पश्चिम बंगाल, मध्यप्रदेश और बिहार की आठ-आठ, दिल्ली की सात और झारखंड की चार सीटों पर मतदान हो रहा है।

इस चरण में जिन सीटों पर मतदान हो रहा है वहां दस करोड़ 17 लाख मतदाता हैं। निर्वाचन आयोग ने इन सीटों पर मतदान के लिए 1।13 लाख मतदान केंद्र बनाए हैं। इन सीटों पर कुल 979 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं जिनके राजनीतिक भविष्य का फैसला आज ईवीएम में बंद हो जाएगा।

शाम छह बजे तक चलने वाले मतदान के लिए कुल एक लाख 13 हजार 167 मतदान केंद्र बनाए गए हैं जिन पर 10,17,82,472 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सकेंगे। इनमें 5,42,60,965 पुरुष, 4,75,18,226 महिलाएं और 3,281 किन्नर मतदाता हैं। इस चरण में कुल 979 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH