नई दिल्ली। भारत और पाकिस्तान की टीमों के बीच रविवार को वर्ल्ड कप का एक अहम मुकाबला खेला जाएगा। ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका को हराने के बाद जहां भारतीय टीम के हौसले बुलंद हैं तो वहीँ अपने दो मैच हार चुकी पाकिस्तानी टीम बुझे आत्मविश्वास के साथ भारत का सामना करने मैदान पर उतरेगी।
आपको बता दें कि इस मैच से पाकिस्तान टीवी पर एक एड खूब चलाया जा रहा है जिसमें विंग कमांडर अभिनंदन वर्धमान का डुप्लिकेट कैरेक्टर दिखाकर उनका मजाक उड़ाया गया। भारतीय फैंस ने एक वीडियो तैयार कर इसका करारा जवाब दिया है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
Awesome reply by India……#INDvsPAK pic.twitter.com/TybSKAVJg9
— Harsh Goenka (@hvgoenka) June 14, 2019
वीडियो में दिखाया गया है कि एक पाकिस्तानी फैंस, भारतीय फैंस को फादर्स डे की बधाई देते हुए कोई चीज गिफ्ट करता है। गिफ्ट खोलने पर उसमें रूमाल निकलता है। भारतीय फैंस द्वारा यह पूछे जाने पर कि रूमाल गिफ्ट में देने का क्या मतलब है, तो इस पर पाकिस्तानी फैंस कहता है कि हार के बाद यह रूमाल आंसू पोछने के काम आएगा। यह सीन एक सैलून का है।
पाकिस्तानी फैंस इतना कहते ही हेयर ड्रेसर से अफरीदी स्टाइल में दाढ़ी बनाने के लिए कहता है लेकिन असली खेल यहीं पर हो जाता है। ये नया वीडियो भी काफी पसंद किया जा रहा है और सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल भी हो रहा है।