City NewsRegional

खाने के बाद रात में टहलने निकली थीं दो बहनें, आठ लोगों ने रास्ता रोककर किया गैंगरेप

सीतामढ़ी। बिहार में घर के बाहर टहल रहीं दो सगी बहनों से रेप का मामला सामने आया है।आरोपियों ने घटना के दौरान लड़कियों का वीडियो भी बना लिया। बताया जा रहा है कि करीब आठ लोगों ने इस घटना को अंजाम दिया।

ये मामला बिहार के सीतामढ़ी जिले के कन्हौली क्षेत्र का है। घटना बुधवार रात्रि नौ बजे की है। शुक्रवार को पीड़ित बहनों में से एक ने महिला थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है।

प्राथमिकी में पीड़िता ने बताया है कि दोनों बहन घर पर अकेली थीं। बुधवार की रात 8:30 बजे गांव के ही दरेश महतो की पत्नी सुनयना देवी वहां आयी। दोनों से बोली, टहलने चलो। जब वह बाहर निकली तो कुछ दूर पर आठ लोगों ने उन्हें घेर लिया और बंदूक के बल पर गैंगरेप किया गया।

पुलिस ने प्राथमिकी के छह घंटे के भीतर महिला समेत सभी सातों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH