International

जर्मनी भागी इस देश के प्रधानमंत्री की पत्नी, साथ ले गई 271 करोड़ रु

नई दिल्ली। दुबई के प्रधानमंत्री और अरबपति सुल्तान शेख मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम की पत्नी राजकुमारी हया बिंत अल हुसैन अपने 2 बच्चों और अरबों रुपए के साथ अपना देश छोड़कर जर्मनी भाग गई हैं। राजकुमारी जॉर्डन के शाह की सौतेली बहन हैं और दुबई के सुल्तान की छठी पत्नी हैं। ऐसा कहा जाता है कि दुबई के सुल्तान के साथ उनका ब्रेकअप हो गया था।

हया बिंत अल हुसैन अपने 2 बच्चों और 3।1 करोड़ पाउंड (लगभग 270 करोड़ रुपए) लेकर अपने देश से फरार हुई हैं। कई रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि जर्मन दूतावास के एक अधिकारी ने देश से भागने में उनकी मदद की है। अगर ये खबरें सही है तो जर्मनी और संयुक्त अरब अमिरात के बीच राजनयिक संकट पैदा हो सकता है।

बताया गया है कि हया अपने शौहर शेख मुहम्मद से तलाक चाह रही हैं। उनके साथ बेटी जलीला (11) और बेटा जायेद (7) हैं। वह नई जिंदगी की शुरुआत के लिए अपने साथ पर्याप्त मात्रा में धन लाई हैं। जर्मनी में उन्होंने सरकार से राजनीतिक शरण मांगी है।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH