NationalTop News

ये है मोदी का जबरा फैन, गुजरात से साइकिल चलाकर पीएम से मिलने दिल्ली पहुंचा

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2019 में प्रचंड जीत हासिल कर मोदी एक बार फिर प्रधानमंत्री बन गए हैं। मोदी अपनी इस जीत का श्रेय बीजेपी के कार्यतकर्ताओं और देश की जनता को देते हैं। आपको बता दने की पीएम मोदी देश की जनता के बीच खाए लोकप्रिय हैं।

इन्ही में से एक शख्स तो मोदी से इतना प्रभावित है कि गुजरात से 1100 किमी साइकिल चलाकर मोदी से मिलने दिल्ली पहुंचा। यह शख्स हैं अमरेली के खिमचंदभाई। उन्होंने प्रण लिया था कि भाजपा की जीत पर मोदी से मिलने वे साइकिल से सफर करके ही दिल्ली जाएंगे। अब वह दिल्ली पहुंच गए हैं और प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात भी की है।

प्रधानमंत्री मोदी ने भाजपा और खुद के प्रति उनकी भावनाओं का सम्मान किया है और उनके साथ खास मुलाकात कर इस उत्साह की प्रशंसा भी की है। साथ ही ट्वीट कर उनका धन्यवाद भी किया। मोदी ने अपने ट्वीट में लिखा कि, खिमचंदभाई ने तय किया था कि, अगर भाजपा 300 से ज्यादा सीटों से जीतेगी तो वह साइकिल चलाकर दिल्ही आएंगे। अपने निर्णय के मुताबिक वह 1100 किमी दूर यहां पहुंचे हैं। इस कार्य से मैं प्रभावित हुआ हूं।’

=

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH